Search this site
Embedded Files
सनातन विज्ञान
  • सनातन विज्ञान
  • पंचांग
  • व्रत त्योहार
  • आरतियाँ
  • देवता
  • देवियां
  • चालीसा
  • पात्र
  • शुभचिन्ह
  • यंत्र
  • योग
  • आयुर्वेद
  • मंदिर
  • ऋषि मुनि
  • वास्तु
  • मंत्र
सनातन विज्ञान
  • सनातन विज्ञान
  • पंचांग
  • व्रत त्योहार
  • आरतियाँ
  • देवता
  • देवियां
  • चालीसा
  • पात्र
  • शुभचिन्ह
  • यंत्र
  • योग
  • आयुर्वेद
  • मंदिर
  • ऋषि मुनि
  • वास्तु
  • मंत्र
  • More
    • सनातन विज्ञान
    • पंचांग
    • व्रत त्योहार
    • आरतियाँ
    • देवता
    • देवियां
    • चालीसा
    • पात्र
    • शुभचिन्ह
    • यंत्र
    • योग
    • आयुर्वेद
    • मंदिर
    • ऋषि मुनि
    • वास्तु
    • मंत्र

सनातन विज्ञान >> 

आयुर्वेद

आयुर्वेद (आयुः + वेद : शाब्दिक अर्थ : 'आयु का वेद') एक प्राचीन भारतीय चिकित्सा प्रणाली है जिस की जड़ें भारतीय उपमहाद्वीप में हैं। 

भारत, नेपाल और श्रीलंका आदि देशों में आयुर्वेद का अत्यधिक प्रचलन है, जहाँ लगभग ८० प्रतिशत जनसंख्या इस का उपयोग करती है। 

आयुर्वेद के सिद्धांतों और उपचार विधियों के निर्माता या आविष्कारक आयुर्वेद निपुण प्राचीन और मध्यकालीन आचार्यों थे जैसे कि आचार्य चरक, सुश्रुत, वाग्भट, भाव मिश्र आदि।

आयुर्वेद की अज्ञानता के कारण सीसा जैसे ज़हरीले धातुओं का उपयोग सामग्री के रूप में किया जाता है। आयुर्वेद को आधुनिक ऐलोपैथी चिकित्साप्रणाली छद्मविज्ञान मानने का पूर्वाग्रह रखती है। आचार्य सुश्रुत ने शल्यक्रिया के क्षेत्र में भारी योगदान किया।

आयुर्वेद विश्व की प्राचीनतम चिकित्सा प्रणालियों में से एक है। आयुर्वेद से मिलता जुलता शब्द आयुर्विज्ञान, विज्ञान की वह शाखा है जिस का सम्बन्ध मानव शरीर को निरोग रखने, रोग हो जाने पर रोग से मुक्त करने अथवा उस का शमन करने तथा आयु बढ़ाने से है।


आयुर्वेद के ग्रन्थ तीन शारीरिक दोषों (त्रिदोष = वात, पित्त, कफ) के असंतुलन को रोग का कारण मानते हैं और समदोष की स्थिति को आरोग्य। आयुर्वेद को त्रिस्कन्ध (तीन कन्धों वाला) अथवा त्रिसूत्र भी कहा जाता है, ये तीन स्कन्ध अथवा त्रिसूत्र हैं - हेतु , लिंग , औषध। इसी प्रकार सम्पूर्ण आयुर्वेदीय चिकित्सा के आठ अंग माने गए हैं (अष्टांग वैद्यक), ये आठ अंग ये हैं - कायचिकित्सा, शल्यतन्त्र, शालक्यतन्त्र, कौमारभृत्य, अगदतन्त्र, भूतविद्या, रसायनतन्त्र और वाजीकरण।

कुछ लोग आयुर्वेद के सिद्धान्त और व्यवहार को बहुत आधिक महत्त्व देते हैं और इसे स्वयं ब्रह्मा ने प्रजा हित के लिए दिया हुआ विज्ञान है ऐसा मानते हैं। अन्य इस के बजाय, इसे एक प्रोटोसाइंस, या ट्रांस साइंस सिस्टम मानते हैं।

हालांकि कुछ आयुर्वेदिक उपचार कैंसर के लक्षणों को कम करने में सहायता कर सकते हैं, लेकिन इस बात का कोई अच्छा प्रमाण नहीं है कि आयुर्वेद के माध्यम से इस बीमारी का इलाज या ठीक किया जा सकता है। यह अलग बात है कि आधुनिक चिकित्साप्रणाली भी कैंसर का ठोस उपचार करने में विफल रही है।

कुछ कथित आयुर्वेदिक दवाओं में सीसा, पारा और आर्सेनिक पाया गया है जो कि आयुर्वेद के अज्ञानता के कारण से थे न कि आयुर्वेद के कारण। जो पदार्थ मनुष्यों के लिए हानिकारक माने जाते हैं। २००८ के एक अध्ययन में इंटरनैट के माध्यम से बेची जाने वाली अमेरिका और भारत में निर्मित पेटेंट आयुर्वेदिक दवाओं के लगभग २१% में ये तीनों पदार्थ पाए गए। भारत में ऐसे धातु संदूषकों के सार्वजनिक स्वास्थ्य निहितार्थ अज्ञात हैं

Copyright @ SavIndRic 2026
Google Sites
Report abuse
Page details
Page updated
Google Sites
Report abuse