Search this site
Embedded Files
सनातन विज्ञान
  • सनातन विज्ञान
  • पंचांग
  • व्रत त्योहार
  • आरतियाँ
  • देवता
  • देवियां
  • चालीसा
  • पात्र
  • शुभचिन्ह
  • यंत्र
  • योग
  • आयुर्वेद
  • मंदिर
  • ऋषि मुनि
  • वास्तु
  • मंत्र
सनातन विज्ञान
  • सनातन विज्ञान
  • पंचांग
  • व्रत त्योहार
  • आरतियाँ
  • देवता
  • देवियां
  • चालीसा
  • पात्र
  • शुभचिन्ह
  • यंत्र
  • योग
  • आयुर्वेद
  • मंदिर
  • ऋषि मुनि
  • वास्तु
  • मंत्र
  • More
    • सनातन विज्ञान
    • पंचांग
    • व्रत त्योहार
    • आरतियाँ
    • देवता
    • देवियां
    • चालीसा
    • पात्र
    • शुभचिन्ह
    • यंत्र
    • योग
    • आयुर्वेद
    • मंदिर
    • ऋषि मुनि
    • वास्तु
    • मंत्र

सनातन विज्ञान >> आरतियाँ >> 

श्री सालासर बालाजी आरती

जयति जय जय बजरंग बाला, कृपा कर सालासर वाला | टेक |

चैत सुदी पूनम को जन्मे, अंजनी पवन ख़ुशी मन में |

प्रकट भय सुर वानर तन में, विदित यस विक्रम त्रिभुवन में |

दूध पीवत स्तन मात के, नजर गई नभ ओर |

तब जननी की गोद से पहुंचे, उदयाचल पर भोर |

अरुण फल लखि रवि मुख डाला || कृपा कर० || १ ||


तिमिर भूमण्डल में छाई, चिबुक पर इन्द्र बज बाए |

तभी से हनुमत कहलाए, द्वय हनुमान नाम पाये |

उस अवसर में रुक गयो, पवन सर्व उन्चास |

इधर हो गयो अन्धकार,उत रुक्यो विश्व को श्वास |

भये ब्रह्मादिक बेहाला || कृपा कर || २ ||


देव सब आये तुम्हारे आगे, सकल मिल विनय करन लागे |

पवन कू भी लाए सागे, क्रोध सब पवन तना भागे |

सभी देवता वर दियो, अरज करी कर जोड़ |

सुनके सबकी अरज गरज, लखि दिया रवि को छोड़ |

हो गया जगमें उजियाला || कृपा कर || ३ ||


रहे सुग्रीव पास जाई, आ गये बनमें रघुराई |

हरिरावणसीतामाई, विकलफिरतेदोनों भाई |

विप्ररूप धरि राम को, कहा आप सब हाल |

कपि पति से करवाई मित्रता, मार दिया कपि बाल |

दुःख सुग्रीव तना टाला || कृपा कर || ४ ||


आज्ञा ले रघुपति की धाया, लंक में सिन्धु लाँघ आया |

हाल सीता का लख पाया, मुद्रिका दे बनफल खाया |

बन विध्वंस दशकंध सुत, वध कर लंक जलाया |

चूड़ामणि सन्देश त्रिया का, दिया राम को आय |

हुए खुश त्रिभुवन भूपाला || कृपा कर || ५ ||


जोड़ कपि दल रघुवर चाला, कटक हित सिन्धु बांध डाला |

युद्ध रच दीन्हा विकराला, कियो राक्षस कुल पैमाला | 

लक्ष्मण को शक्ति लगी, लायौ गिरी उठाय |

देई संजीवन लखन जियाये, रघुवर हर्ष सवाय |

गरब सब रावन का गाला || कृपा कर || ६ ||


रची अहिरावन ने माया, सोवते राम लखन लाया |

बने वहाँ देवी की काया, करने को अपना चित चाया |

अहिरावन रावन हत्यौ, फेर हाथ को हाथ ||

मन्त्र विभीषण पाय आप को | हो गयो लंका नाथ |

खुल गया करमा का ताला || कृपा कर || ७ ||


अयोध्या राम राज्य कीना, आपको दास बना लीना |

अतुल बल घृत सिन्दूर दीना, लसत तन रूप रंग भीना |

चिरंजीव प्रभु ने कियो, जग में दियो पुजाय |

जो कोई निश्चय कर के ध्यावै, ताकी करो सहाय |

कष्ट सब भक्तन का टाला || कृपा कर || ८ ||


भक्तजन चरण कमल सेवे, जात आय सालासर देवे |

ध्वजा नारियल भोग देवे, मनोरथ सिद्धि कर लेवे |

कारज सारो भक्त के, सदा करो कल्यान |

विप्र निवासी लक्ष्मणगढ़ के बालकृष्ण धर ध्यान |

नाम की जपे सदा माला, कृपा कर सालासर || ९ ||

Copyright @ SavIndRic 2026
Google Sites
Report abuse
Page details
Page updated
Google Sites
Report abuse