Search this site
Embedded Files
सनातन विज्ञान
  • सनातन विज्ञान
  • पंचांग
  • व्रत त्योहार
  • आरतियाँ
  • देवता
  • देवियां
  • चालीसा
  • पात्र
  • शुभचिन्ह
  • यंत्र
  • योग
  • आयुर्वेद
  • मंदिर
  • ऋषि मुनि
  • वास्तु
  • मंत्र
सनातन विज्ञान
  • सनातन विज्ञान
  • पंचांग
  • व्रत त्योहार
  • आरतियाँ
  • देवता
  • देवियां
  • चालीसा
  • पात्र
  • शुभचिन्ह
  • यंत्र
  • योग
  • आयुर्वेद
  • मंदिर
  • ऋषि मुनि
  • वास्तु
  • मंत्र
  • More
    • सनातन विज्ञान
    • पंचांग
    • व्रत त्योहार
    • आरतियाँ
    • देवता
    • देवियां
    • चालीसा
    • पात्र
    • शुभचिन्ह
    • यंत्र
    • योग
    • आयुर्वेद
    • मंदिर
    • ऋषि मुनि
    • वास्तु
    • मंत्र

सनातन विज्ञान >> चालीसा >> देवी चालीसा >>

अन्नपूर्णा चालीसा

॥ दोहा ॥

विश्वेश्वर पदपदम की रज निज शीश लगाय ।

अन्नपूर्णे, तव सुयश बरनौं कवि मतिलाय ।


॥ चौपाई ॥


नित्य आनंद करिणी माता, वर अरु अभय भाव प्रख्याता ॥\

जय ! सौंदर्य सिंधु जग जननी, अखिल पाप हर भव-भय-हरनी ॥


श्वेत बदन पर श्वेत बसन पुनि, संतन तुव पद सेवत ऋषिमुनि ॥\

काशी पुराधीश्वरी माता, माहेश्वरी सकल जग त्राता ॥


वृषभारुढ़ नाम रुद्राणी, विश्व विहारिणि जय ! कल्याणी ॥\

पतिदेवता सुतीत शिरोमणि, पदवी प्राप्त कीन्ह गिरी नंदिनि ॥


पति विछोह दुःख सहि नहिं पावा, योग अग्नि तब बदन जरावा ॥\

देह तजत शिव चरण सनेहू, राखेहु जात हिमगिरि गेहू ॥


प्रकटी गिरिजा नाम धरायो, अति आनंद भवन मँह छायो ॥\

नारद ने तब तोहिं भरमायहु, ब्याह करन हित पाठ पढ़ायहु ॥ 10 ॥


ब्रहमा वरुण कुबेर गनाये, देवराज आदिक कहि गाये ॥\

सब देवन को सुजस बखानी, मति पलटन की मन मँह ठानी ॥


अचल रहीं तुम प्रण पर धन्या, कीहनी सिद्ध हिमाचल कन्या ॥\

निज कौ तब नारद घबराये, तब प्रण पूरण मंत्र पढ़ाये ॥


करन हेतु तप तोहिं उपदेशेउ, संत बचन तुम सत्य परेखेहु ॥\

गगनगिरा सुनि टरी न टारे, ब्रहां तब तुव पास पधारे ॥


कहेउ पुत्रि वर माँगु अनूपा, देहुँ आज तुव मति अनुरुपा ॥\

तुम तप कीन्ह अलौकिक भारी, कष्ट उठायहु अति सुकुमारी ॥


अब संदेह छाँड़ि कछु मोसों, है सौगंध नहीं छल तोसों ॥\

करत वेद विद ब्रहमा जानहु, वचन मोर यह सांचा मानहु ॥ 20 ॥


तजि संकोच कहहु निज इच्छा, देहौं मैं मनमानी भिक्षा ॥\

सुनि ब्रहमा की मधुरी बानी, मुख सों कछु मुसुकाय भवानी ॥


बोली तुम का कहहु विधाता, तुम तो जगके स्रष्टाधाता ॥\

मम कामना गुप्त नहिं तोंसों, कहवावा चाहहु का मोंसों ॥


दक्ष यज्ञ महँ मरती बारा, शंभुनाथ पुनि होहिं हमारा ॥\

सो अब मिलहिं मोहिं मनभाये, कहि तथास्तु विधि धाम सिधाये ॥


तब गिरिजा शंकर तव भयऊ, फल कामना संशयो गयऊ ॥\

चन्द्रकोटि रवि कोटि प्रकाशा, तब आनन महँ करत निवासा ॥


माला पुस्तक अंकुश सोहै, कर मँह अपर पाश मन मोहै ॥\

अन्न्पूर्णे ! सदापूर्णे, अज अनवघ अनंत पूर्णे ॥ 30 ॥


कृपा सागरी क्षेमंकरि माँ, भव विभूति आनंद भरी माँ ॥\

कमल विलोचन विलसित भाले, देवि कालिके चण्डि कराले ॥


तुम कैलास मांहि है गिरिजा, विलसी आनंद साथ सिंधुजा ॥\

स्वर्ग महालक्ष्मी कहलायी, मर्त्य लोक लक्ष्मी पदपायी ॥


विलसी सब मँह सर्व सरुपा, सेवत तोहिं अमर पुर भूपा ॥\

जो पढ़िहहिं यह तव चालीसा, फल पाइंहहि शुभ साखी ईसा ॥


प्रात समय जो जन मन लायो, पढ़िहहिं भक्ति सुरुचि अघिकायो ॥\

स्त्री कलत्र पति मित्र पुत्र युत, परमैश्रवर्य लाभ लहि अद्भुत ॥


राज विमुख को राज दिवावै, जस तेरो जन सुजस बढ़ावै ॥\

पाठ महा मुद मंगल दाता, भक्त मनोवांछित निधि पाता ॥ 40 ॥


॥ दोहा ॥

जो यह चालीसा सुभग, पढ़ि नावैंगे माथ । 

तिनके कारज सिद्ध सब, साखी काशी नाथ ॥

Copyright @ SavIndRic 2026
Google Sites
Report abuse
Page details
Page updated
Google Sites
Report abuse