Search this site
Embedded Files
सनातन विज्ञान
  • सनातन विज्ञान
  • पंचांग
  • व्रत त्योहार
  • आरतियाँ
  • देवता
  • देवियां
  • चालीसा
  • पात्र
  • शुभचिन्ह
  • यंत्र
  • योग
  • आयुर्वेद
  • मंदिर
  • ऋषि मुनि
  • वास्तु
  • मंत्र
सनातन विज्ञान
  • सनातन विज्ञान
  • पंचांग
  • व्रत त्योहार
  • आरतियाँ
  • देवता
  • देवियां
  • चालीसा
  • पात्र
  • शुभचिन्ह
  • यंत्र
  • योग
  • आयुर्वेद
  • मंदिर
  • ऋषि मुनि
  • वास्तु
  • मंत्र
  • More
    • सनातन विज्ञान
    • पंचांग
    • व्रत त्योहार
    • आरतियाँ
    • देवता
    • देवियां
    • चालीसा
    • पात्र
    • शुभचिन्ह
    • यंत्र
    • योग
    • आयुर्वेद
    • मंदिर
    • ऋषि मुनि
    • वास्तु
    • मंत्र

सनातन विज्ञान >> चालीसा >> देवी चालीसा >>

पार्वती चालीसा

॥ दोहा ॥

जय गिरी तनये दक्षजे, शम्भू प्रिये गुणखानि ।

गणपति जननी पार्वती, अम्बे! शक्ति! भवानि ॥


॥ चौपाई ॥

ब्रह्मा भेद न तुम्हरो पावे । पंच बदन नित तुमको ध्यावे ॥

षड्मुख कहि न सकत यश तेरो । सहसबदन श्रम करत घनेरो ॥

तेऊ पार न पावत माता । स्थित रक्षा लय हिय सजाता ॥

अधर प्रवाल सदृश अरुणारे । अति कमनीय नयन कजरारे ॥


ललित ललाट विलेपित केशर । कुंकुंम अक्षत शोभा मनहर ॥

कनक बसन कंचुकि सजाए । कटी मेखला दिव्य लहराए ॥

कंठ मदार हार की शोभा । जाहि देखि सहजहि मन लोभा ॥

बालारुण अनंत छबि धारी । आभूषण की शोभा प्यारी ॥


नाना रत्न जड़ित सिंहासन । तापर राजति हरि चतुरानन ॥

इन्द्रादिक परिवार पूजित । जग मृग नाग यक्ष रव कूजित ॥ 10

गिर कैलास निवासिनी जय जय । कोटिक प्रभा विकासिनी जय जय ॥

त्रिभुवन सकल कुटुंब तिहारी । अणु अणु महं तुम्हारी उजियारी ॥


हैं महेश प्राणेश तुम्हारे । त्रिभुवन के जो नित रखवारे ॥

उनसो पति तुम प्राप्त कीन्ह जब । सुकृत पुरातन उदित भए तब ॥

बूढ़ा बैल सवारी जिनकी । महिमा का गावे कोउ तिनकी ॥

सदा श्मशान बिहारी शंकर । आभूषण हैं भुजंग भयंकर ॥


कण्ठ हलाहल को छबि छायी । नीलकण्ठ की पदवी पायी ॥

देव मगन के हित अस किन्हो । विष लै आपु तिनहि अमि दिन्हो ॥

ताकी तुम पत्नी छवि धारिणी । दुरित विदारिणी मंगल कारिणी ॥

देखि परम सौंदर्य तिहारो । त्रिभुवन चकित बनावन हारो ॥ 20


भय भीता सो माता गंगा । लज्जा मय है सलिल तरंगा ॥

सौत समान शम्भू पहआयी । विष्णु पदाब्ज छोड़ि सो धायी ॥

तेहि कों कमल बदन मुरझायो । लखी सत्वर शिव शीश चढ़ायो ॥

नित्यानंद करी बरदायिनी । अभय भक्त कर नित अनपायिनी ॥


अखिल पाप त्रयताप निकन्दिनी । माहेश्वरी हिमालय नन्दिनी ॥

काशी पुरी सदा मन भायी । सिद्ध पीठ तेहि आपु बनायी ॥

भगवती प्रतिदिन भिक्षा दात्री । कृपा प्रमोद सनेह विधात्री ॥

रिपुक्षय कारिणी जय जय अम्बे । वाचा सिद्ध करि अवलम्बे ॥


गौरी उमा शंकरी काली । अन्नपूर्णा जग प्रतिपाली ॥

सब जन की ईश्वरी भगवती । पतिप्राणा परमेश्वरी सती ॥ 30

तुमने कठिन तपस्या कीनी । नारद सों जब शिक्षा लीनी ॥

अन्न न नीर न वायु अहारा । अस्थि मात्रतन भयउ तुम्हारा ॥


पत्र घास को खाद्य न भायउ । उमा नाम तब तुमने पायउ ॥

तप बिलोकी ऋषि सात पधारे । लगे डिगावन डिगी न हारे ॥

तब तब जय जय जय उच्चारेउ । सप्तऋषि निज गेह सिद्धारेउ ॥

सुर विधि विष्णु पास तब आए । वर देने के वचन सुनाए ॥


मांगे उमा वर पति तुम तिनसों । चाहत जग त्रिभुवन निधि जिनसों ॥

एवमस्तु कही ते दोऊ गए । सुफल मनोरथ तुमने लए ॥

करि विवाह शिव सों भामा । पुनः कहाई हर की बामा ॥

जो पढ़िहै जन यह चालीसा । धन जन सुख देइहै तेहि ईसा ॥ 40


॥ दोहा ॥

कूटि चंद्रिका सुभग शिर, जयति जयति सुख खा‍नि

पार्वती निज भक्त हित, रहहु सदा वरदानि ।

॥ इति श्री पार्वती चालीसा ॥

Copyright @ SavIndRic 2026
Google Sites
Report abuse
Page details
Page updated
Google Sites
Report abuse