Search this site
Embedded Files
सनातन विज्ञान
  • सनातन विज्ञान
  • पंचांग
  • व्रत त्योहार
  • आरतियाँ
  • देवता
  • देवियां
  • चालीसा
  • पात्र
  • शुभचिन्ह
  • यंत्र
  • योग
  • आयुर्वेद
  • मंदिर
  • ऋषि मुनि
  • वास्तु
  • मंत्र
सनातन विज्ञान
  • सनातन विज्ञान
  • पंचांग
  • व्रत त्योहार
  • आरतियाँ
  • देवता
  • देवियां
  • चालीसा
  • पात्र
  • शुभचिन्ह
  • यंत्र
  • योग
  • आयुर्वेद
  • मंदिर
  • ऋषि मुनि
  • वास्तु
  • मंत्र
  • More
    • सनातन विज्ञान
    • पंचांग
    • व्रत त्योहार
    • आरतियाँ
    • देवता
    • देवियां
    • चालीसा
    • पात्र
    • शुभचिन्ह
    • यंत्र
    • योग
    • आयुर्वेद
    • मंदिर
    • ऋषि मुनि
    • वास्तु
    • मंत्र

सनातन विज्ञान >> चालीसा >> देवी चालीसा >>

माँ काली चालीसा

॥दोहा॥

जयकाली कलिमलहरण, महिमा अगम अपार ।

महिष मर्दिनी कालिका, देहु अभय अपार ॥


॥ चौपाई ॥

अरि मद मान मिटावन हारी । मुण्डमाल गल सोहत प्यारी ॥

अष्टभुजी सुखदायक माता । दुष्टदलन जग में विख्याता ॥


भाल विशाल मुकुट छवि छाजै । कर में शीश शत्रु का साजै ॥

दूजे हाथ लिए मधु प्याला । हाथ तीसरे सोहत भाला ॥4॥


चौथे खप्पर खड्ग कर पांचे । छठे त्रिशूल शत्रु बल जांचे ॥

सप्तम करदमकत असि प्यारी । शोभा अद्भुत मात तुम्हारी ॥


अष्टम कर भक्तन वर दाता । जग मनहरण रूप ये माता ॥

भक्तन में अनुरक्त भवानी । निशदिन रटें ॠषी-मुनि ज्ञानी ॥8॥


महशक्ति अति प्रबल पुनीता । तू ही काली तू ही सीता ॥

पतित तारिणी हे जग पालक । कल्याणी पापी कुल घालक ॥


शेष सुरेश न पावत पारा । गौरी रूप धर्यो इक बारा ॥

तुम समान दाता नहिं दूजा । विधिवत करें भक्तजन पूजा ॥12॥


रूप भयंकर जब तुम धारा । दुष्टदलन कीन्हेहु संहारा ॥

नाम अनेकन मात तुम्हारे । भक्तजनों के संकट टारे ॥


कलि के कष्ट कलेशन हरनी । भव भय मोचन मंगल करनी ॥

महिमा अगम वेद यश गावैं । नारद शारद पार न पावैं ॥16॥


भू पर भार बढ्यौ जब भारी । तब तब तुम प्रकटीं महतारी ॥

आदि अनादि अभय वरदाता । विश्वविदित भव संकट त्राता ॥


कुसमय नाम तुम्हारौ लीन्हा । उसको सदा अभय वर दीन्हा ॥

ध्यान धरें श्रुति शेष सुरेशा । काल रूप लखि तुमरो भेषा ॥20॥


कलुआ भैंरों संग तुम्हारे । अरि हित रूप भयानक धारे ॥

सेवक लांगुर रहत अगारी । चौसठ जोगन आज्ञाकारी ॥


त्रेता में रघुवर हित आई । दशकंधर की सैन नसाई ॥

खेला रण का खेल निराला । भरा मांस-मज्जा से प्याला ॥24॥


रौद्र रूप लखि दानव भागे । कियौ गवन भवन निज त्यागे ॥

तब ऐसौ तामस चढ़ आयो । स्वजन विजन को भेद भुलायो ॥


ये बालक लखि शंकर आए । राह रोक चरनन में धाए ॥

तब मुख जीभ निकर जो आई । यही रूप प्रचलित है माई ॥28॥


बाढ्यो महिषासुर मद भारी । पीड़ित किए सकल नर-नारी ॥

करूण पुकार सुनी भक्तन की । पीर मिटावन हित जन-जन की ॥15॥


तब प्रगटी निज सैन समेता । नाम पड़ा मां महिष विजेता ॥

शुंभ निशुंभ हने छन माहीं । तुम सम जग दूसर कोउ नाहीं ॥32॥


मान मथनहारी खल दल के । सदा सहायक भक्त विकल के ॥

दीन विहीन करैं नित सेवा । पावैं मनवांछित फल मेवा ॥17॥


संकट में जो सुमिरन करहीं । उनके कष्ट मातु तुम हरहीं ॥

प्रेम सहित जो कीरति गावैं । भव बन्धन सों मुक्ती पावैं ॥36॥


काली चालीसा जो पढ़हीं । स्वर्गलोक बिनु बंधन चढ़हीं ॥

दया दृष्टि हेरौ जगदम्बा । केहि कारण मां कियौ विलम्बा ॥


करहु मातु भक्तन रखवाली । जयति जयति काली कंकाली ॥

सेवक दीन अनाथ अनारी । भक्तिभाव युति शरण तुम्हारी ॥40॥


॥दोहा॥

प्रेम सहित जो करे, काली चालीसा पाठ । 

तिनकी पूरन कामना, होय सकल जग ठाठ ॥

Copyright @ SavIndRic 2026
Google Sites
Report abuse
Page details
Page updated
Google Sites
Report abuse