Search this site
Embedded Files
सनातन विज्ञान
  • सनातन विज्ञान
  • पंचांग
  • व्रत त्योहार
  • आरतियाँ
  • देवता
  • देवियां
  • चालीसा
  • पात्र
  • शुभचिन्ह
  • यंत्र
  • योग
  • आयुर्वेद
  • मंदिर
  • ऋषि मुनि
  • वास्तु
  • मंत्र
सनातन विज्ञान
  • सनातन विज्ञान
  • पंचांग
  • व्रत त्योहार
  • आरतियाँ
  • देवता
  • देवियां
  • चालीसा
  • पात्र
  • शुभचिन्ह
  • यंत्र
  • योग
  • आयुर्वेद
  • मंदिर
  • ऋषि मुनि
  • वास्तु
  • मंत्र
  • More
    • सनातन विज्ञान
    • पंचांग
    • व्रत त्योहार
    • आरतियाँ
    • देवता
    • देवियां
    • चालीसा
    • पात्र
    • शुभचिन्ह
    • यंत्र
    • योग
    • आयुर्वेद
    • मंदिर
    • ऋषि मुनि
    • वास्तु
    • मंत्र

सनातन विज्ञान >> चालीसा >> देवी चालीसा >>

शीतला चालीसा

॥ दोहा॥

जय जय माता शीतला , तुमहिं धरै जो ध्यान ।

होय विमल शीतल हृदय, विकसै बुद्धी बल ज्ञान ॥


घट-घट वासी शीतला, शीतल प्रभा तुम्हार ।

शीतल छइयां में झुलई, मइयां पलना डार ॥


॥ चौपाई ॥

जय-जय-जय श्री शीतला भवानी । जय जग जननि सकल गुणधानी ॥

गृह-गृह शक्ति तुम्हारी राजित । पूरण शरदचंद्र समसाजित ॥


विस्फोटक से जलत शरीरा । शीतल करत हरत सब पीड़ा ॥

मात शीतला तव शुभनामा । सबके गाढे आवहिं कामा ॥4॥


शोक हरी शंकरी भवानी । बाल-प्राणक्षरी सुख दानी ॥

शुचि मार्जनी कलश करराजै । मस्तक तेज सूर्य सम साजै ॥


चौसठ योगिन संग में गावैं । वीणा ताल मृदंग बजावै ॥

नृत्य नाथ भैरौं दिखलावैं । सहज शेष शिव पार ना पावैं ॥8॥


धन्य धन्य धात्री महारानी । सुरनर मुनि तब सुयश बखानी ॥

ज्वाला रूप महा बलकारी । दैत्य एक विस्फोटक भारी ॥


घर घर प्रविशत कोई न रक्षत । रोग रूप धरी बालक भक्षत ॥

हाहाकार मच्यो जगभारी । सक्यो न जब संकट टारी ॥12॥


तब मैंय्या धरि अद्भुत रूपा । कर में लिये मार्जनी सूपा ॥

विस्फोटकहिं पकड़ि कर लीन्हो । मूसल प्रमाण बहुविधि कीन्हो ॥


बहुत प्रकार वह विनती कीन्हा । मैय्या नहीं भल मैं कछु कीन्हा ॥

अबनहिं मातु काहुगृह जइहौं । जहँ अपवित्र वही घर रहि हो ॥16॥


अब भगतन शीतल भय जइहौं । विस्फोटक भय घोर नसइहौं ॥

श्री शीतलहिं भजे कल्याना । वचन सत्य भाषे भगवाना ॥


पूजन पाठ मातु जब करी है । भय आनंद सकल दुःख हरी है ॥

विस्फोटक भय जिहि गृह भाई । भजै देवि कहँ यही उपाई ॥20॥


कलश शीतलाका सजवावै । द्विज से विधीवत पाठ करावै ॥

तुम्हीं शीतला, जगकी माता । तुम्हीं पिता जग की सुखदाता ॥


तुम्हीं जगद्धात्री सुखसेवी । नमो नमामी शीतले देवी ॥

नमो सुखकरनी दु:खहरणी । नमो- नमो जगतारणि धरणी ॥24॥


नमो नमो त्रलोक्य वंदिनी । दुखदारिद्रक निकंदिनी ॥

श्री शीतला, शेढ़ला, महला । रुणलीहृणनी मातृ मंदला ॥


हो तुम दिगम्बर तनुधारी । शोभित पंचनाम असवारी ॥

रासभ, खर, बैसाख सुनंदन । गर्दभ दुर्वाकंद निकंदन ॥28॥


सुमिरत संग शीतला माई, जाही सकल सुख दूर पराई ॥

गलका, गलगन्डादि जुहोई । ताकर मंत्र न औषधि कोई ॥


एक मातु जी का आराधन । और नहिं कोई है साधन ॥

निश्चय मातु शरण जो आवै । निर्भय मन इच्छित फल पावै ॥32॥


कोढी, निर्मल काया धारै । अंधा, दृग निज दृष्टि निहारै ॥

बंध्या नारी पुत्र को पावै । जन्म दरिद्र धनी होइ जावै ॥


मातु शीतला के गुण गावत । लखा मूक को छंद बनावत ॥

यामे कोई करै जनि शंका । जग मे मैया का ही डंका ॥36॥


भगत ‘कमल’ प्रभुदासा । तट प्रयाग से पूरब पासा ॥

ग्राम तिवारी पूर मम बासा । ककरा गंगा तट दुर्वासा ॥


अब विलंब मैं तोहि पुकारत । मातृ कृपा कौ बाट निहारत ॥

पड़ा द्वार सब आस लगाई । अब सुधि लेत शीतला माई ॥40॥


॥ दोहा ॥

यह चालीसा शीतला, पाठ करे जो कोय । 

सपनें दुख व्यापे नही, नित सब मंगल होय ॥

बुझे सहस्र विक्रमी शुक्ल, भाल भल किंतू । 

जग जननी का ये चरित, रचित भक्ति रस बिंतू ॥


॥ इति श्री शीतला चालीसा ॥

Copyright @ SavIndRic 2026
Google Sites
Report abuse
Page details
Page updated
Google Sites
Report abuse