Search this site
Embedded Files
सनातन विज्ञान
  • सनातन विज्ञान
  • पंचांग
  • व्रत त्योहार
  • आरतियाँ
  • देवता
  • देवियां
  • चालीसा
  • पात्र
  • शुभचिन्ह
  • यंत्र
  • योग
  • आयुर्वेद
  • मंदिर
  • ऋषि मुनि
  • वास्तु
  • मंत्र
सनातन विज्ञान
  • सनातन विज्ञान
  • पंचांग
  • व्रत त्योहार
  • आरतियाँ
  • देवता
  • देवियां
  • चालीसा
  • पात्र
  • शुभचिन्ह
  • यंत्र
  • योग
  • आयुर्वेद
  • मंदिर
  • ऋषि मुनि
  • वास्तु
  • मंत्र
  • More
    • सनातन विज्ञान
    • पंचांग
    • व्रत त्योहार
    • आरतियाँ
    • देवता
    • देवियां
    • चालीसा
    • पात्र
    • शुभचिन्ह
    • यंत्र
    • योग
    • आयुर्वेद
    • मंदिर
    • ऋषि मुनि
    • वास्तु
    • मंत्र

सनातन विज्ञान >> चालीसा >> देवी चालीसा >>

श्री गायत्री चालीसा

॥ दोहा ॥

हीं श्रीं, क्लीं, मेधा, प्रभा, जीवन ज्योति प्रचण्ड ।

शांति, क्रांति, जागृति, प्रगति, रचना शक्ति अखण्ड ॥

जगत जननि, मंगल करनि, गायत्री सुखधाम ।

प्रणवों सावित्री, स्वधा, स्वाहा पूरन काम ॥


॥ चालीसा ॥

भूर्भुवः स्वः ॐ युत जननी । गायत्री नित कलिमल दहनी ॥१॥


अक्षर चौबिस परम पुनीता । इनमें बसें शास्त्र, श्रुति, गीता ॥

शाश्वत सतोगुणी सतरुपा । सत्य सनातन सुधा अनूपा ॥


हंसारुढ़ सितम्बर धारी । स्वर्णकांति शुचि गगन बिहारी ॥४॥

पुस्तक पुष्प कमंडलु माला । शुभ्र वर्ण तनु नयन विशाला ॥


ध्यान धरत पुलकित हिय होई । सुख उपजत, दुःख दुरमति खोई ॥

कामधेनु तुम सुर तरु छाया । निराकार की अदभुत माया ॥


तुम्हरी शरण गहै जो कोई । तरै सकल संकट सों सोई ॥८॥

सरस्वती लक्ष्मी तुम काली । दिपै तुम्हारी ज्योति निराली ॥


तुम्हरी महिमा पारन पावें । जो शारद शत मुख गुण गावें ॥

चार वेद की मातु पुनीता । तुम ब्रहमाणी गौरी सीता ॥


महामंत्र जितने जग माहीं । कोऊ गायत्री सम नाहीं ॥१२॥

सुमिरत हिय में ज्ञान प्रकासै । आलस पाप अविघा नासै ॥


सृष्टि बीज जग जननि भवानी । काल रात्रि वरदा कल्यानी ॥

ब्रहमा विष्णु रुद्र सुर जेते । तुम सों पावें सुरता तेते ॥


तुम भक्तन की भक्त तुम्हारे । जननिहिं पुत्र प्राण ते प्यारे ॥१६॥

महिमा अपरम्पार तुम्हारी । जै जै जै त्रिपदा भय हारी ॥


पूरित सकल ज्ञान विज्ञाना । तुम सम अधिक न जग में आना ॥

तुमहिं जानि कछु रहै न शेषा । तुमहिं पाय कछु रहै न क्लेषा ॥


जानत तुमहिं, तुमहिं है जाई । पारस परसि कुधातु सुहाई ॥२०॥

तुम्हरी शक्ति दिपै सब ठाई । माता तुम सब ठौर समाई ॥


ग्रह नक्षत्र ब्रहमाण्ड घनेरे । सब गतिवान तुम्हारे प्रेरे ॥

सकलसृष्टि की प्राण विधाता । पालक पोषक नाशक त्राता ॥


मातेश्वरी दया व्रत धारी । तुम सन तरे पतकी भारी ॥२४॥

जापर कृपा तुम्हारी होई । तापर कृपा करें सब कोई ॥


मंद बुद्घि ते बुधि बल पावें । रोगी रोग रहित है जावें ॥

दारिद मिटै कटै सब पीरा । नाशै दुःख हरै भव भीरा ॥


गृह कलेश चित चिंता भारी । नासै गायत्री भय हारी ॥२८॥

संतिति हीन सुसंतति पावें । सुख संपत्ति युत मोद मनावें ॥


भूत पिशाच सबै भय खावें । यम के दूत निकट नहिं आवें ॥

जो सधवा सुमिरें चित लाई । अछत सुहाग सदा सुखदाई ॥


घर वर सुख प्रद लहैं कुमारी । विधवा रहें सत्य व्रत धारी ॥३२॥

जयति जयति जगदम्ब भवानी । तुम सम और दयालु न दानी ॥


जो सदगुरु सों दीक्षा पावें । सो साधन को सफल बनावें ॥

सुमिरन करें सुरुचि बड़भागी । लहैं मनोरथ गृही विरागी ॥


अष्ट सिद्घि नवनिधि की दाता । सब समर्थ गायत्री माता ॥३६॥

ऋषि, मुनि, यती, तपस्वी, जोगी । आरत, अर्थी, चिंतित, भोगी ॥


जो जो शरण तुम्हारी आवें । सो सो मन वांछित फल पावें ॥

बल, बुद्घि, विघा, शील स्वभाऊ । धन वैभव यश तेज उछाऊ ॥


सकल बढ़ें उपजे सुख नाना । जो यह पाठ करै धरि ध्याना ॥४०॥


॥ दोहा ॥

यह चालीसा भक्तियुत, पाठ करे जो कोय । 

तापर कृपा प्रसन्नता, गायत्री की होय ॥

Copyright @ SavIndRic 2026
Google Sites
Report abuse
Page details
Page updated
Google Sites
Report abuse