Search this site
Embedded Files
सनातन विज्ञान
  • सनातन विज्ञान
  • पंचांग
  • व्रत त्योहार
  • आरतियाँ
  • देवता
  • देवियां
  • चालीसा
  • पात्र
  • शुभचिन्ह
  • यंत्र
  • योग
  • आयुर्वेद
  • मंदिर
  • ऋषि मुनि
  • वास्तु
  • मंत्र
सनातन विज्ञान
  • सनातन विज्ञान
  • पंचांग
  • व्रत त्योहार
  • आरतियाँ
  • देवता
  • देवियां
  • चालीसा
  • पात्र
  • शुभचिन्ह
  • यंत्र
  • योग
  • आयुर्वेद
  • मंदिर
  • ऋषि मुनि
  • वास्तु
  • मंत्र
  • More
    • सनातन विज्ञान
    • पंचांग
    • व्रत त्योहार
    • आरतियाँ
    • देवता
    • देवियां
    • चालीसा
    • पात्र
    • शुभचिन्ह
    • यंत्र
    • योग
    • आयुर्वेद
    • मंदिर
    • ऋषि मुनि
    • वास्तु
    • मंत्र

सनातन विज्ञान >> चालीसा >> देवी चालीसा >>

सरस्वती चालीसा

॥ चौपाई ॥


जय सन्तोषी मात अनूपम । शान्ति दायिनी रूप मनोरम ॥

सुन्दर वरण चतुर्भुज रूपा । वेश मनोहर ललित अनुपा ॥


श्‍वेताम्बर रूप मनहारी । माँ तुम्हारी छवि जग से न्यारी ॥

दिव्य स्वरूपा आयत लोचन । दर्शन से हो संकट मोचन ॥ 4 ॥


जय गणेश की सुता भवानी । रिद्धि- सिद्धि की पुत्री ज्ञानी ॥

अगम अगोचर तुम्हरी माया । सब पर करो कृपा की छाया ॥


नाम अनेक तुम्हारे माता । अखिल विश्‍व है तुमको ध्याता ॥

तुमने रूप अनेकों धारे । को कहि सके चरित्र तुम्हारे ॥ 8 ॥


धाम अनेक कहाँ तक कहिये । सुमिरन तब करके सुख लहिये ॥

विन्ध्याचल में विन्ध्यवासिनी । कोटेश्वर सरस्वती सुहासिनी ॥


कलकत्ते में तू ही काली । दुष्ट नाशिनी महाकराली ॥

सम्बल पुर बहुचरा कहाती । भक्तजनों का दुःख मिटाती ॥ 12 ॥


ज्वाला जी में ज्वाला देवी । पूजत नित्य भक्त जन सेवी ॥

नगर बम्बई की महारानी । महा लक्ष्मी तुम कल्याणी ॥


मदुरा में मीनाक्षी तुम हो । सुख दुख सबकी साक्षी तुम हो ॥

राजनगर में तुम जगदम्बे । बनी भद्रकाली तुम अम्बे ॥ 16 ॥


पावागढ़ में दुर्गा माता । अखिल विश्‍व तेरा यश गाता ॥

काशी पुराधीश्‍वरी माता । अन्नपूर्णा नाम सुहाता ॥


सर्वानन्द करो कल्याणी । तुम्हीं शारदा अमृत वाणी ॥

तुम्हरी महिमा जल में थल में । दुःख दारिद्र सब मेटो पल में ॥ 20 ॥


जेते ऋषि और मुनीशा । नारद देव और देवेशा ।

इस जगती के नर और नारी । ध्यान धरत हैं मात तुम्हारी ॥


जापर कृपा तुम्हारी होती । वह पाता भक्ति का मोती ॥

दुःख दारिद्र संकट मिट जाता । ध्यान तुम्हारा जो जन ध्याता ॥ 24 ॥


जो जन तुम्हरी महिमा गावै । ध्यान तुम्हारा कर सुख पावै ॥

जो मन राखे शुद्ध भावना । ताकी पूरण करो कामना ॥


कुमति निवारि सुमति की दात्री । जयति जयति माता जगधात्री ॥

शुक्रवार का दिवस सुहावन । जो व्रत करे तुम्हारा पावन ॥ 28 ॥


गुड़ छोले का भोग लगावै । कथा तुम्हारी सुने सुनावै ॥

विधिवत पूजा करे तुम्हारी । फिर प्रसाद पावे शुभकारी ॥


शक्ति-सामरथ हो जो धनको । दान-दक्षिणा दे विप्रन को ॥

वे जगती के नर औ नारी । मनवांछित फल पावें भारी ॥ 32 ॥


जो जन शरण तुम्हारी जावे । सो निश्‍चय भव से तर जावे ॥

तुम्हरो ध्यान कुमारी ध्यावे । निश्चय मनवांछित वर पावै ॥


सधवा पूजा करे तुम्हारी । अमर सुहागिन हो वह नारी ॥

विधवा धर के ध्यान तुम्हारा । भवसागर से उतरे पारा ॥ 36 ॥


जयति जयति जय संकट हरणी । विघ्न विनाशन मंगल करनी ॥

हम पर संकट है अति भारी । वेगि खबर लो मात हमारी ॥


निशिदिन ध्यान तुम्हारो ध्याता । देह भक्ति वर हम को माता ॥

यह चालीसा जो नित गावे । सो भवसागर से तर जावे ॥ 40 ॥


॥ दोहा ॥


संतोषी माँ के सदा बंदहूँ पग निश वास । 

पूर्ण मनोरथ हो सकल मात हरौ भव त्रास ॥


॥ इति श्री संतोषी माता चालीसा ॥

Copyright @ SavIndRic 2026
Google Sites
Report abuse
Page details
Page updated
Google Sites
Report abuse