Search this site
Embedded Files
सनातन विज्ञान
  • सनातन विज्ञान
  • पंचांग
  • व्रत त्योहार
  • आरतियाँ
  • देवता
  • देवियां
  • चालीसा
  • पात्र
  • शुभचिन्ह
  • यंत्र
  • योग
  • आयुर्वेद
  • मंदिर
  • ऋषि मुनि
  • वास्तु
  • मंत्र
सनातन विज्ञान
  • सनातन विज्ञान
  • पंचांग
  • व्रत त्योहार
  • आरतियाँ
  • देवता
  • देवियां
  • चालीसा
  • पात्र
  • शुभचिन्ह
  • यंत्र
  • योग
  • आयुर्वेद
  • मंदिर
  • ऋषि मुनि
  • वास्तु
  • मंत्र
  • More
    • सनातन विज्ञान
    • पंचांग
    • व्रत त्योहार
    • आरतियाँ
    • देवता
    • देवियां
    • चालीसा
    • पात्र
    • शुभचिन्ह
    • यंत्र
    • योग
    • आयुर्वेद
    • मंदिर
    • ऋषि मुनि
    • वास्तु
    • मंत्र

सनातन विज्ञान >> चालीसा >> देवी चालीसा >>

श्री आदिनाथ चालीसा

॥ दोहा॥

शीश नवा अरिहंत को, सिद्धन को, करूं प्रणाम ।

उपाध्याय आचार्य का, ले सुखकारी नाम ॥

सर्व साधु और सरस्वती, जिन मन्दिर सुखकार । 

आदिनाथ भगवान को, मन मन्दिर में धार ॥


॥ चौपाई ॥

जै जै आदिनाथ जिन स्वामी । तीनकाल तिहूं जग में नामी ॥\

वेष दिगम्बर धार रहे हो । कर्मो को तुम मार रहे हो ॥


हो सर्वज्ञ बात सब जानो । सारी दुनियां को पहचानो ॥\

नगर अयोध्या जो कहलाये । राजा नाभिराज बतलाये ॥4॥


मरुदेवी माता के उदर से । चैत वदी नवमी को जन्मे ॥\

तुमने जग को ज्ञान सिखाया । कर्मभूमी का बीज उपाया ॥


कल्पवृक्ष जब लगे बिछरने । जनता आई दुखड़ा कहने ॥\

सब का संशय तभी भगाया । सूर्य चन्द्र का ज्ञान कराया ॥8॥


खेती करना भी सिखलाया । न्याय दण्ड आदिक समझाया ॥\

तुमने राज किया नीति का । सबक आपसे जग ने सीखा ॥


पुत्र आपका भरत बताया । चक्रवर्ती जग में कहलाया ॥\

बाहुबली जो पुत्र तुम्हारे । भरत से पहले मोक्ष सिधारे ॥12॥


सुता आपकी दो बतलाई । ब्राह्मी और सुन्दरी कहलाई ॥\

उनको भी विध्या सिखलाई । अक्षर और गिनती बतलाई ॥


एक दिन राजसभा के अंदर । एक अप्सरा नाच रही थी ॥\

आयु उसकी बहुत अल्प थी । इसलिए आगे नहीं नाच रही थी ॥16॥


विलय हो गया उसका सत्वर । झट आया वैराग्य उमड़कर ॥\

बेटो को झट पास बुलाया । राज पाट सब में बंटवाया ॥


छोड़ सभी झंझट संसारी । वन जाने की करी तैयारी ॥\

राव हजारों साथ सिधाए । राजपाट तज वन को धाये ॥20॥


लेकिन जब तुमने तप किना । सबने अपना रस्ता लीना ॥\

वेष दिगम्बर तजकर सबने । छाल आदि के कपड़े पहने ॥


भूख प्यास से जब घबराये । फल आदिक खा भूख मिटाये ॥\

तीन सौ त्रेसठ धर्म फैलाये । जो अब दुनियां में दिखलाये ॥24॥


छै: महीने तक ध्यान लगाये । फिर भजन करने को धाये ॥\

भोजन विधि जाने नहि कोय । कैसे प्रभु का भोजन होय ॥


इसी तरह बस चलते चलते । छः महीने भोजन बिन बीते ॥\

नगर हस्तिनापुर में आये । राजा सोम श्रेयांस बताए ॥28॥


याद तभी पिछला भव आया । तुमको फौरन ही पड़धाया ॥\

रस गन्ने का तुमने पाया । दुनिया को उपदेश सुनाया ॥


पाठ करे चालीसा दिन । नित चालीसा ही बार ॥\

चांदखेड़ी में आय के । खेवे धूप अपार ॥32॥


जन्म दरिद्री होय जो । होय कुबेर समान ॥\

नाम वंश जग में चले । जिनके नहीं संतान ॥


तप कर केवल ज्ञान पाया । मोक्ष गए सब जग हर्षाया ॥\

अतिशय युक्त तुम्हारा मन्दिर । चांदखेड़ी भंवरे के अंदर ॥36॥


उसका यह अतिशय बतलाया । कष्ट क्लेश का होय सफाया ॥\

मानतुंग पर दया दिखाई । जंजीरे सब काट गिराई ॥


राजसभा में मान बढ़ाया । जैन धर्म जग में फैलाया ॥\

मुझ पर भी महिमा दिखलाओ । कष्ट भक्त का दूर भगाओ ॥40॥


॥ सोरठा ॥

पाठ करे चालीसा दिन, नित चालीसा ही बार । 

चांदखेड़ी में आय के, खेवे धूप अपार ॥

जन्म दरिद्री होय जो, होय कुबेर समान । 

नाम वंश जग में चले, जिनके नहीं संतान ॥

Copyright @ SavIndRic 2026
Google Sites
Report abuse
Page details
Page updated
Google Sites
Report abuse