Search this site
Embedded Files
सनातन विज्ञान
  • सनातन विज्ञान
  • पंचांग
  • व्रत त्योहार
  • आरतियाँ
  • देवता
  • देवियां
  • चालीसा
  • पात्र
  • शुभचिन्ह
  • यंत्र
  • योग
  • आयुर्वेद
  • मंदिर
  • ऋषि मुनि
  • वास्तु
  • मंत्र
सनातन विज्ञान
  • सनातन विज्ञान
  • पंचांग
  • व्रत त्योहार
  • आरतियाँ
  • देवता
  • देवियां
  • चालीसा
  • पात्र
  • शुभचिन्ह
  • यंत्र
  • योग
  • आयुर्वेद
  • मंदिर
  • ऋषि मुनि
  • वास्तु
  • मंत्र
  • More
    • सनातन विज्ञान
    • पंचांग
    • व्रत त्योहार
    • आरतियाँ
    • देवता
    • देवियां
    • चालीसा
    • पात्र
    • शुभचिन्ह
    • यंत्र
    • योग
    • आयुर्वेद
    • मंदिर
    • ऋषि मुनि
    • वास्तु
    • मंत्र

सनातन विज्ञान >> सात्विक्त प्रसाद विधि >>

चावल की पारंपरिक खीर

भोग प्रसाद बनाने के लिए शुद्धता का ध्यान बहुत ही आवश्यक है। बर्तन एवं किचन की सफाई का भी विशेष ध्यान रखें।


बनाने की विधि:

सबसे पहले चावलों को अच्छी तरह धोने के बाद आधा घण्टे के लिए भिगोने रख देते हैं। इसी बीच बर्तन/भगौने में दूध को मध्यम आंच पर गर्म करने के लिए रख देते हैं। एक चमचे की सहायता से दूध को बीच-बीच में चलाते रहते हैं, ताकि दूध बर्तन की तली में न लग जाए।

जब दूध में अच्छी तरह उबाल आजाए तब आंच को धीमा कर लेते हैं, और दूध में भीगे हुए चावलों को डाल देते हैं। और अब एक दो मिनट के बाद चावलों को चमचे की सहायता से चलाते रहते हैं।

१५-२० मिनट के बाद चावल नरम हो जाएँगे, तब इसमें कटी हुई मेवा (काजू, बादाम, किसमिस, चिरौंजी, गरी आदि) डाल कर अच्छी तरह मिला लेते हैं, एवं १०-१५ मिनट और पकने देते हैं। १०-१५ मिनट पकने के बाद जब खीर गाढ़ी हो जाए तब इसमें चीनी मिला देते हैं और लगातार चलाते हुए २-३ मिनट चीनी घुलने तक और पकाते हैं।

अब गैस को बन्द कर देते हैं और खीर में इलाइची पाउडर डाल कर अच्छी तरह मिला लेते हैं। अब खीर को किसी अन्य बर्तन में निकाल कर इसमें कटे हुए पिस्ता व केसर को डाल देते हैं। इस प्रकार भोग के लिए चावल की पारंपरिक खीर बन कर तैयार हो जाती है।


आवश्यक सामग्री:

चावल, दूध, चीनी,

मेवा: काजू, बादाम, किसमिस, चिरौंजी, गरी, पिस्ता, इलाइची, केसर

Copyright @ SavIndRic 2026
Google Sites
Report abuse
Page details
Page updated
Google Sites
Report abuse