एक चम्मच शहद, एक चम्मच मिश्री, एक चम्मच गाय का घर का बना दही और इसे आपस मे मिलाते है। उसके बाद गाय घी तथा गाय का चार चम्मच कच्चा दूध मिला लेते हैं। इस तरह आपका पंचामृत उपयोग के लिए तैयार हो जाता है।
यह मात्रा एक व्यक्ति के हिसाब से बताई गई है। सबसे बाद मे हम तुलसी के पत्ते धार्मिक और स्वास्थ्य संबंधी अनुकूलता के अनुसार डालते है। तुलसी रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने मे बहुत ही सहायक है।
पंचामृत बनाने की आवश्यक सामग्री:
1) गाय का दूध
2) गाय का दही
3) गाय का घी
4) शहद
5) मिश्री अथवा शक्कर
6) तुलसी के पत्ते,
7) चाँदी के कटोरी
पंचामृत बनाने की अन्य विधि:
गाय के दूध तथा दही को साफ धुले हुए वर्तन में मिला लेते हैं। मिश्रण में शहद व पंच मेवा अर्थात मखाने, काजू, छुआरे, गिरी तथा चिरौंजी को भी मिला लेते है। सबसे बाद में तुलसी के पत्तों से बने हुए मिश्रण में मिलाते हैं। इस तरह आपका पंचामृत उपयोग के लिए तैयार हो जाता है।
पंचामृत से भगवान के स्नान का मंत्र:
पयोदधिघृतं चैव मधु च शर्करायुतं। पंचामृतं मयानीतं स्नानार्थं प्रतिगृह्यताम ॥